भिंडी (Okra) क्या है? भिंडी के उपयोग, फायदे, नुकसान | Information About Uses, Benefits, Side Effects of Lady Finger In Hindi

जानिए यहां भिंडी के बारे में सारी चीजें (भिंडी क्या है? भिंडी के उपयोग, फायदे, नुकसान हिंदी में) Know here all the things about Okra (What is Okra/lady finger? Uses, Benefits, Side Effects of lady finger in Hindi)

Information about ladies finger in Hindi

भिंडी, जिसे अंग्रेजी में Okra कहा जाता है जो एक लोकप्रिय सब्जी है और भोजन में एक सामग्री के रूप में इस्तमाल होती है। सब्जियों में भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो सभी को पसंद आती है।  

सब्जी मंडी में, हरी-भरी भिंडी को देखकर मन भर जाता है और मन में सोचने लगते है कि इसकी सब्जी बनाए या आजकल की सबकी पसंदीदा कुरकुरी भिंडी बनाए। इसका स्वादिष्ट, लाजवाब स्वाद ताजगी और क्रिस्पिता के साथ आता है, जो हमें अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित करता है। 

भिंडी जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही ये हमारे स्वास्थ के लिए लाभदायक भी होती है। भिड़ीं का सेवन  करने से शरीर को फाइबर, विटामिन सी, और फोलेट जैसे महत्वपूर्ण पोषक तत्व मिलते हैं। 

आपको बता दे तो, भारतीय बाजारों में भिंडी आसानी से उपलब्ध होती है। भिंडी को विभिन्न रूपों में बनाया जा सकता है, जैसे कि सब्जी, कढ़ी या सलाद में शामिल किया जा सकता है। 

इस लेख में हम आपको भिंडी के बारे अधिक से अधिक जानकारी देने का प्रयास करेंगे जो शोध के आधार है।  इसमें हम जानेंगे भिंडी क्या हैं, भिंडी का वैज्ञानिक नाम, भिंडी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में चर्चा करेंगे।       

(toc)

भिंडी क्या हैं? | What is Okra/Lady Finger in Hindi? 

भिंडी, जिसका वानस्पतिक नाम एबेलमोस्कस एस्कुलेंटस (Abelmoschus esculentus) है, देश में सबसे महत्वपूर्ण सब्जी फसलों में से एक है। इसे अपने अपरिपक्व फलों के लिए उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वसंत और बरसात के मौसम में उगाया जाता है।[1 ]

भिंडी की खेती इसके हरे गैर-रेशेदार फलों या गोल बीजों वाली फली के लिए की जाती है। अपरिपक्व होने पर फलों को काटा जाता है और सब्जी के रूप में खाया जाता है। भिंडी के फल को कई तरह से पकाया जा सकता है।[2]

ऐसा माना जाता है कि भिंडी की उत्पति अफ्रीका में हुई थी, विशेष रूप से इथियोपियाई क्षेत्र में। हालांकि, कुछ लेखकों का मानना है कि भिंडी उत्तर प्रदेश की मूलनिवासी है।[2]     

भिंडी कई क्षेत्रों में सांस्कृतिक महत्त्व रखती है। इसे अक्सर पारंपरिक व्यंजनों में शामिल किया जाता है।    

भिंडी का वैज्ञानिक नाम | Okra / ladies finger scientific name and family in Hindi | scientific name of bhindi

lady finger scientific name and family in hindi
Okra Scientific Name and Family in Hindi

भारतीय भाषाओं में भिंडी का नाम | Name/ Meaning of Okra/Lady Finger in different Indian Languages

भिंडी का वानस्पतिक नाम ऐबलमोस्कस ऐस्कुलेन्टस है इसे इग्लिश(bhindi in English) में Lady’s finger, Okra और Gumbo कहा जाता है आइए जानते है अन्य भारतीय भाषा में भेंडी को क्या कहा जाता है  

  •  भिंडी का नाम मराठी में (Name / Meaning of okra in Marathi)- भेण्डी; 
  •  भिंडी का नाम हिंदी में  (Name / Meaning of okra in Hindi)- भिण्डी, रामतोरई;
  •  भिंडी का नाम उर्दू में (Name / Meaning of okra in Urdu)- भिन्डी; 
  • भिंडी का नाम संस्कृत में (Name / Meaning of okra in Sanskrit)- तिण्डिशा, भेण्डा, करपर्णफल, गन्धमूला;
  • भिंडी का नाम  कोंकनी में (Name / Meaning of okra in Konkani)- बेन्डो ;
  • भिंडी का नाम  कन्नड़ा में (Name / Meaning of okra in Kannada)- बेन्डेकायी; 
  • भिंडी का नाम गुजराती  में (Name / Meaning of okra in Gujarati)- भिंडो; 
  • भिंडी का नाम  तामिल में (Name / Meaning of okra in Tamil)- वेन्डी; 
  • भिंडी का नाम  तेलुगु में (Name / Meaning of okra in Telugu)- वेन्डा;
  • भिंडी का नाम बंगाली में  (Name / Meaning of okra in Bengali)- भेण्डी , ढेरासा; 
  • भिंडी का नाम  पंजाबी में (Name / Meaning of okra in Punjabi)- भिंडी , भेंडा; 
  • भिंडी का नाम   मल्यालम में (Name / Meaning of okra in Malayalam)- वेन्टा 


भिंडी का पौधा कैसा होता है? | Okra/Lady finger plant in Hindi | Bhindi ka Paudha

भिंडी एक सीधा वार्षिक, 3  से 8 फीट लंबा पौधा है जिसमें हिबिस्कस जैसे फूल होते हैं। यह 90-100 दिनों की अवधि के साथ एक उष्ण कटिबंधीय सीधी बोई जाने वाली सब्जी है। भिंडी के पौधे में गहरी जड़ प्रणाली होती है।[2]

lady finger plant images in Hindi
about okra Plant in Hindi 

लकड़ी के तने वाले भिंडी के पत्ते लोबदार होते हैं और आम तौर पर बालों वाले होते हैं इनमें से कुछ पत्तों की लंबाई 12 इंच तक होती है। पत्तियां दिल के आकार की, सरल, आमतौर पर 3-7  लोब वाली और शिराओं वाली होती हैं। भिंडी का पत्ता गहरे हरे रंग का होता है और मेपल के पत्ते जैसा दिखता है[2]

lady finger leaf in Hindi

भिड़ी के फूल हर दो या तीन दिनों में केवल ऑर्थोट्रोपिक अक्ष पर लंबवत रूप से पैदा होते हैं। फूल अक्षीय और एकान्त है, जो 2 से 2.5 सेमी लंबे पेडुंकल पर पैदा होता है। फूल बड़े होते हैं, व्यास में लगभग 2 इंच, प्रत्येक पंखुड़ी के आधार पर लाल या बैंगनी रंग के साथ पांच सफेद से पीले रंग की पंखुड़ियां होती हैं। फूल केवल एक दिन तक ही फूलते है प्रत्येक फूल में एक छोटी हरी फली विकसित होती है।[2]

about Lady finger flower in Hindi

भिंडी का फल एक लम्बा, शंक्वाकार या बेलनाकार होता है, जिसमें अधिकांश भाग में पाँच गुहाएँ होती हैं जिनमें अंडाणु होते हैं। फल वास्तव में एक लंबी फली है और आम तौर पर काटने का निशानवाला होता है, जो पत्ती की धुरी में विकसित होता है।[2]
 
okra / lady finger in Hindi

फल आमतौर पर पीले, हरे रंग के होते हैं, लेकिन कभी-कभी बैंगनी या सफेद हरे रंग के भी हो सकते हैं। वे तेजी से लंबी (10 -30 सेमी) और संकीर्ण (1-4 सेमी) फली में एक टिप के साथ बढ़ते हैं जो या तो चोंच या कुंद की तरह होती है। फली खाने योग्य भाग हैं, जिसे आमतौर पर कोमल और अपरिपक्व होने पर काटा जाता है।[2]
  

भिंडी का स्वाद  कैसा होता है? | Okra/Lady finger taste Hindi | Bhindi ka Swad 

भिंडी का स्वाद हरी बीन्स की तरह हल्का, लगभग घास के स्वाद जैसा होता है। जब भिंडी को जल्द ही पकाया या तला जाता है तो इसकी बनावट कुरकुरी होती है। लेकिन जब इसे धीरे से पकाया जाता है तो धीमी गति से पकने पर ये मुलायम और मुंह में पानी लानेवाली सब्जी बन जाती है। हैरानी की बात यह है कि कच्ची भिंडी और तली हुई भिंडी का स्वाद बहुत ही अलग होता है।

भारत में भिंडी कहाँ उगाई जाती है? | Where are the okra/ Lady finger mostly grown in India?  

भिंडी आसानी से उग जाती है, जिसके कारण भारत में यह एक लोकप्रिय सब्जी बन गई है। यह उष्णकटिबंधीय से उपोष्णकटिबंधीय फसल है और पाले के प्रति संवेदनशील है; कम तापमान, जलभराव और सूखे की स्थिति, और विभिन्न देशों की खेती में कुछ अनुकूलित विशिष्ट विशेषताएं हैं जो उस देश के लिए विशिष्ट हैं जिससे वे संबंधित हैं।[3]

विश्व में भारत भिंडी का सबसे बड़ा उत्पादक है [4]। हमारे देश में लगभग सभी क्षेत्र में भिंडी उगाई जाती है लेकिन प्रमुख भिंडी उगाने वाले राज्यों में असम, उत्तर प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं।[5]
 

भिंडी में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? | What nutrients are found in okra/Lady Finger in Hindi?

bhindi ladies finger nutrition facts 100g in hindi

भिंडी को मुख्य रूप से ताजाही पकाया जाता है। यह आयरन और आयोडीन, विटामिन ए, बी, और सी सहित खनिजों का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, साथ ही इसमें चिपचिपा फाइबर भी पाया जाता है। हालांकि, यह स्पष्ट रूप से नमक, संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल में कम है।[6]

भिंडी अपने उच्च फाइबर, विटामिन सी और फोलेट सामग्री के कारण एक लोकप्रिय स्वास्थ्य भोजन है। भिंडी एंटीऑक्सिडेंट में उच्च होने के लिए भी जानी जाती है। साथ ही, यह कैल्शियम और पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है।

इसके अलावा, परिपक्व भिंडी तेल का एक अच्छा स्रोत है और प्रोटीन के बेहतर पोषण गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। खासकर भिंडी के बीज का तेल असंतृप्त फैटी एसिड जैसे लिनोलिक एसिड से भरपूर होता है, जो मानव के लिए आवश्यक है।[3]


भिंडी खाने के फायदे क्या होते हैं ? | What are the Benefits of Okra/Lady Finger in Hindi?

बच्चों से बड़ो तक सभी भिंडी की सब्जी पसंद करते हैं।  भिंडी की सब्जी जितनी स्वादिष्ट होती है उतनी ही वो स्वास्थ्यवर्धक भी होती है इसमें कई प्रमुख पोषक तत्व, विटामिन्स और खनिज होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इसीलिए अपने रोजमर्रा के आहार में भिंडी शामिल करने से आपको कई लाभ मिल सकते हैं यहां कुछ भिंडी खाने के फायदे दिए गए हैं:  

bhindi khane ke fayde in hindi
Health benefits of okra in hindi

वजन घटाने के लिए | Okra/ Lady Finger Benefit for weight Loose in Hindi

आजकल के बदलती जीवन शैली और खानपान के कारण मोटापा जैसी समस्या बढ़ रही है। अगर आप भी मोटापा से परेशान है तो भिंडी का सेवन आपके लिए लाभकारी हो सकता है।

एक अध्ययन के अनुसार, भिंडी की फली तृप्ति और परिपूर्णता की अनुभूति को बढ़ाकर कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित करने में भी आपकी मदद कर सकती है।[9]

इसके अतिरिक्त, भिंडी की फली में आहार फाइबर और प्रोटीन भी होते हैं, जो वसा को बांधने, आहार वसा के अवशोषण को कम करने और शरीर को वजन कम करने में मदद कर सकते हैं।

गर्भावस्था में फायदेमंद | consumption of Okra/ Lady finger can be beneficial in Pregnancy in Hindi

भिंडी में पाए जानेवाले महत्वपूर्ण पोषक तत्वों के कारण गर्भावस्था में इसका सेवन लाभदायक हो सकता है। इसमें विटामिन ए, बी विटामिन (बी1, बी2, बी6), और विटामिन सी के उच्च स्तर के साथ-साथ जिंक और कैल्शियम भी पाया जाता है इसीलिए गर्भावस्था में खाने के लिए यह एक बेहतरीन सब्जी मानी जा सकती है।[7]

इसके अतिरिक्त, भिंडी में महत्वपूर्ण पोषक तत्व फोलेट पाया जाता है जो भ्रूण के मस्तिष्क की वृद्धि और विकास को बढ़ाता है। साथ ही, फोलिक एसिड की उच्च मात्रा गर्भावस्था के चौथे से 12 वें सप्ताह तक भ्रूण के न्यूरल ट्यूब निर्माण में एक बड़ी भूमिका निभाती है।[8]

गर्भपात को रोकने के अलावा, फोलेट स्पाइना बिफिडा जैसे जन्म दोष के जोखिम को काफी कम करता है और यहां तक कि गर्भावस्था के दौरान कब्ज से भी राहत देता है।[7] इन अध्ययन के आधार पर यह कहा जा सकता है कि गर्भावस्था में भिंडी खाने के फायदे देखे जा सकते हैं।  
 

स्वस्थ आँखों के लिए | Bhindi ke fayde ankhonke lie in Hindi 

अगर आप अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो भिंडी को अपने दैनिक आहार में शामिल कर सकते हैं। क्योंकि भिंडी विटामिन ए और बीटा कैरोटीन का समृद्ध स्रोत हैं और दोनों ही अच्छी दृष्टि बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व हैं।[10]

विटामिन ए के साथ-साथ ल्यूटिन, ज़ैंथिन और कैरोटेनॉइड जैसे एंटीऑक्सीडेंट तत्व अच्छी दृष्टि बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण होते है जो भिंडी में मौजूद होते है। ये सभी एंटीऑक्सीडेंट गुण मोतियाबिंद और ग्लूकोमा जैसी आंखों की समस्याओं के रोकथाम में मदद कर सकते हैं।[7]

मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक | Okra Benefit in Diabetes in Hindi

मधुमेह यह एक चयापचय रोगों का समूह है जो उच्च रक्त शर्करा या अपर्याप्त इंसुलिन के उत्पादन के कारण होता है। आपको बता दे तो, हाल ही में किए गए कुछ अध्ययनो के अनुसार भिंडी का सेवन मधुमेह रोगियों के लिए लाभकारी हो सकता है।

अगर आप आपके दैनिक आहार (सप्ताह में 3 बार) में भिंडी को नियमित रूप से शामिल करते है तो मधुमेह और मधुमेह से प्रेरित हाइपरग्लाइसेमिया से प्रभावी सुरक्षा मिल सकती है। इसके अतिरिक्त भिंडी का अर्क रक्त शर्करा के स्तर को भी कम कर सकता है।[12]

साथ ही, एक अन्य अध्ययन में कहा गया है कि भिंडी के बीज और छिलके कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने वाले एंजाइमों की गतिविधि को रोककर, इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर और अग्न्याशय में पर्याप्त इंसुलिन पैदा करने वाली कोशिकाओं को सुनिश्चित करके रक्त शर्करा के स्तर को कम कर सकते हैं।[7

ऐसे में, अगर आप भिंडी को अपने आहार में शामिल करते है, तो मधुमेह जैसे बीमारी में इसके कुछ लाभ देखे जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखे कि भिंडी को अपने आहार शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।    

दिल के लिए भेंडी खाने के फायदे  | Okra/ Lady Finger is Beneficial for Heart in Hindi

क्या आप जानते है भेंडी का सेवन दिल के लिए लाभदायक हो सकता है? भिंडी(okra)  इस मामले में लाभकारी मानी जाती है। भिंडी का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को प्रभावी रूप से कम कर सकता है। इसके अतिरिक्त, भिंडी में बहुत अधिक पेक्टिन होता है, जो उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करके आंतों में पित्त के उत्पादन के तरीके को बदल देता है।[13]

एक अन्य अध्ययन के अनुसार, भिंडी के बीजों के एथेनॉलिक अर्क में एंटी-हाइपरटेंसिव और एंटी-हाइपरलिपिडेमिक दोनों गुण होते हैं। यह आपके रक्तचाप के साथ-साथ कुल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में भी आपकी मदद करता है।[6
 

एंटीऑक्सीडेंट में उच्च  | Okra is High in Antioxidant in Hindi

भिंडी खाने के फायदों के बारे में बात करते हैं, तो यह अपने उच्च एंटीऑक्सीडेंट गतिविधि के भी  लिए जानी जाती है[10]।  एंटीऑक्सिडेंट प्राकृतिक पदार्थ हैं जो मुक्त कणों को परिमार्जन करते हैं और शरीर में उनके हानिकारक प्रभावों को रोकते हैं [15]। इसके कारण ह्रदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, पाचन रोग और कुछ कैंसर जैसे बीमारियों में संभावित स्वास्थ्य लाभकारी प्रभाव हो सकते है।[10]

भिंडी के शक्तिशाली पोषक तत्वों में से एक विटामिन सी है। भिंडी में इसके अलावा कई एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो एक साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने मदद करते हैं।[7

पाचन के लिए भिंडी के फायदे  | Okra Benefit for digestion in Hindi

भिंडी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो छोटी आंतों को साफ करने में मदद करता है। इससे पाचन बेहतर होता है और भोजन के अवशोषण में वृद्धि करते हुए कब्ज को रोकने में सक्षम बनाता है।[7]

भिंडी में मौजूद चिपचिपासा पदार्थ पाचन तंत्र के साथ उचित जल अवशोषण में सहायता करता है। यह चिपचिपासा पदार्थ फाइबर के साथ विषाक्त पदार्थों को बांधता है और बड़ी आतों को चिकनाई देता है। अपने प्राकृतिक रेचक गुण के कारण सहज और सामान्य मल त्याग सुनिश्तित करता है।[7]

एक अन्य अध्ययन के अनुसार भिंडी में मौजूद ग्लूटाथियोन पदार्थ एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो लीवर को डिटॉक्सीफाई करने के साथ-साथ कीटाणुओं और बैक्टीरिया के हानिकारक प्रभावों से लड़ने में भी मदद करता है[7]।

भिंडी खाने के नुकसान क्या होते हैं ? | What are the side effects of Okra/Lady Finger in Hindi?

भिंडी का सेवन आमतौर पर सुरक्षित होता है, लेकिन कुछ व्यक्तियों में इसके सेवन से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। भिंडी का सेवन करने से पहले यहां दिए गए कुछ बातों का ध्यान रखना जरुरी है:    

  • भिंडी में खून के थक्के जमने को बढ़ावा देने वाला विटामिन के प्रचुर मात्रा में होता है [16]। अगर आप पहले से ब्लड क्लॉटिंग की दवा ले रहे हैं तो भिंडी खाना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। भिंडी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
  • यदि आप गुर्दे की पथरी से पीड़ित हैं, तो आपको भिंडी के अधिक सेवन से बचना चाहिए क्योंकि भिंडी में ऑक्सलेट होता है। ऑक्सालेट्स एक एंटीन्यूट्रिएंट है जो कैल्शियम ऑक्सालेट स्टोन के विकास में मदद करता है[17]। 

  • भिंडी की सब्जी खाने के कई फायदे हैं, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए भिंडी का सेवन आपको सिमित मात्रा में ही करना चाहिए।  

भिंडी के बारे में अन्य जानकारी | Other Information about Okra/ Lady finger in Hindi

भिंडी को  कैसे चुनें? | How to Choose Okra/lady finger in Hindi?

अगर आपके मन में कोई सवाल है कि भिंडी को कैसे चुनें तो यहां भिंडी का चयन करने के लिए कुछ सुझाव दिए गए है: 

  • भिंडी चुनने के लिए, मेरा अक्सर सुझाव यही रहेगा कि हमेशा ताजगी से भरी भिंडी का ही चुनाव करे चाहे आप सीधे खेत से ख़रीद रहे हो या सब्जी मंडी से। टूटी हुई और काली हुई भिंडी लेने से बचें।
  • एक बात हमेशा याद रखें कि भिंडी कोमल और अपरिपक्व होनी चाहिए। साथ ही, वह हरे रंग के होने के साथ-साथ ज्यादा लंबी नहीं होनी चाहिए। क्योंकि कभी कभी ज्यादा लंबी भिंडी कड़ी होती है जिसके कारण इसकी सब्जी अच्छी नहीं बन पाती। 

  • भिंडी(okra) खरीदते समय यह भी देखे कि वो फटी हुई नहीं है और इसके ऊपर किसी भी प्रकार का दाग या धब्बा नहीं है। दाग, या धब्बे ज्यादातर भिंडी के ख़राब होने के संकेत होते हैं और इसके अंदर कीड़े होने की आशंका रहती है। 

  • यह जांचने के लिए भिंडी की फली कोमल और अपरिपक्व है या नहीं, अपने हाथों से छोटे हिस्से को अंत में तोड़ लें। आपको पता चल जाएगा कि भिंडी कोमल है या बहुत पुरानी। अगर यह जल्दी टूट जाता है तो भिंडी अच्छी मानी जाती है और अगर यह नहीं टूटता है तो पता चलता है कि भिंडी पुरानी है जिसे पकाया नहीं जा सकता।    
  • यदि संभव हो तो ऑर्गनिक भिंडी खरीद लें, क्योंकि यह आमतौर पर कीटनाशकों और अन्य जल स्त्रोतों से मुक्त होती है।  
इन सुझावों का पालन करके आप अच्छी गुणवत्ता वाली और स्वस्थ भिंडी का चयन कर सकते हैं।  


भिंडी को कैसे स्टोर करें? | How to store okra/lady finger in Hindi?

हम आपको सलाह देंगे कि हमेशा ताजगी से भरी भिंडी को ही पकाकर खाए चाहे आप किसी भी तरह पकाए, ताजगी से भरी भिंडी पकाने पर बहुत ही स्वादिष्ट लगती है फिर भी, इसे आप स्टोर करके रखना चाहते हैं  तो हम आपको बताएंगे की कैसे भिंडी को स्टोर किया जाए 

  • अगर आप हफ्ता भर के लिए भिंडी को रखना चाहते है तो आप ताजी भिंडी का इस्तमाल करे। क्योंकि ज्यादा पुरानी भिंडी या तो ख़राब हो जाती है या कड़ी बन जाती है। 

  • आप ताजी भिंडी(fresh bhindi) को कुछ दिनों के लिए रेफ्रीजिरेटर में रख सकते है। लेकिन ध्यान रखे की भिंडी को बिलकुल भी धोना नहीं है। यदि आप ने गलती से धो लिया है तो भिंडी को अच्छे से कपडे से पोछकर, सुखाकर रखे ताकि उसमें नमी न पकड़े। नमी पकड़ने से भिंडी जल्दी ख़राब हो जाती है।        

  • भिंडी की सब्जी बनाने से पहले ही भिंडी को काट ले,  कभी भी भिंडी को काटकर रेफ्रिजरेटर में न रखे इसका स्वाद जल्दी खराब हो जाता है और पोषण मूल्य भी कम हो जाते हैं।     

  • Bhindi को सूती कपडे या पेपर में लिपटकर प्लास्टिक की थैली या कांच के टिफिन में रखे, लेकिन ध्यान रहे की इसमें थोड़ी खिलती हवा होनी चाहिए। ज्यादा से ज्यादा भिंडी को 2 से 3 दिन के लिए ही रेफ्रीजिरेटर में रखें।   


भिंडी को कैसे पकाए? | How to cook Okra/lady finger in Hindi?

आज हम आपको बताएंगे भिंडी(bhindi) को पकाने से पहले कौन सी चीजों का ध्यान रखना जरुरी है। चलिए जानते है आगे इसके बारे में।
  • आजकल लोग सब्जियों को किट नाशकों से बचाने के लिए कीटनाशक का इस्तमाल करते है इसीलिए हमेशा भिंडी को पकाने से पहले उसे अच्छी तरह से धोना चाहिए।
  • अगर आपके घर में प्राकृतिक रूप से उगाई गई भिंडी हो तो भी आपको भिंडी को अच्छे से धोना चाहिए क्योंकि उसके ऊपर धूल-मिटटी या छोटे कीड़े मकोड़े होने की संभावना होती है।
  • हमेशा ताजी भिंडी से ही व्यंजन बनाए। सब्जी बनाते वक्त जब भिंडी अपना पानी छोड़ने लगती है तो एक चिपचिपासा पदार्थ निकलने शुरू होता है। इसे कम करने के लिए आप नींबू का रस, टमाटर, अमचूर पावडर, इमली, या कोकुम जैसी खट्टे चीजों का इस्तमाल कर सकते है या आप इसे पकाने से पहले तेल में मध्यम से बड़ी ऑंच पर फ्राई कर सकते है।
  • आप भिंडी से कई सारे व्यंजन बना सकते है जैसे की आचार, सब्जी, कढ़ी, पकोड़े, कुरकुरी भिंडी बना सकते है।

भिंडी (lady finger), यह एक पौष्टिक और स्वादिष्ट सब्जी है जो हमारे भोजन में अद्वितीय स्वाद और सेहतमंद लाभ प्रदान कर सकती है। इस छोटीसी सब्जी खाने के कई सारे फायदे हैं जो आपको इसे अपने आहार में शामिल करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। इस लेख को हम समाप्त करते हुए, हम निष्कर्ष निकाल सकते हैं कि भिंडी का सेवन संतुलित आहार और स्वस्थ आहार में योगदान दे सकता है और संतुलित पोषण प्रदान कर सकता है। तो चलिए इस सब्जी को अपने आहार में शामिल करें और सेहतमंद रहें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपको कोई भी स्वास्थ संबधी परेशानी है तो इसे आहार में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।    
 
और पढ़े: 

(अस्वीकरण:  इस पोस्ट में दी गई  जानकारी और सूचनाए सामान्य उद्देश्य के लिए हैं और ये किसी भी चिकित्सा का विकल्प नहीं है किसी भी अधिक जानकारी के लिए अनुभवी चिकित्सक या किसी विशेषयज्ञ की  सलाह जरूर ले ये वेबसाइट इस जानकारी के लिए  किसी भी तरह की जिम्मेदारी के लिए दावा नहीं करती

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !