यहां 20 भारतीय मसालों के नाम दिए गए हैं जिनका भारतीय व्यंजनों में व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है | Here are the 20 names of Indian spices in Hindi that are used widely In Indian cuisines.
ज्यादातर पकवानों को एक अलग सुगंध और स्वाद देने के लिए मसाले गर्म तेल या घी(ghee) में डाले जाते हैं, जिसे 'तड़का' या 'छौक' कहा जाता है। आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि, विभिन्न क्षेत्रों में मसालों का इस्तेमाल भिन्न होता है। सिर्फ यही नहीं , हर मसाले को इस्तेमाल करने का तरीका भी अलग होता है। दूसरे शब्दों में कहे, तो हर एक का मसाले इस्तमाल करने का अपना खास तरीका होता है जो इसे एक दूसरे से अलग बनाता है।
मसाले भारतीय खाने का स्वाद और महक दोनों को बढ़ाते हैं। हमारे देश में कई सारे मसाले इस्तमाल किए जाते है। प्रत्येक मसाले में एक अलग स्वाद और सुगंध होती है जो डिश के समग्र स्वाद में इजाफा करती है। आइए जानते है ऐसे 20 मसालों के बारे में जो ज्यादातर भारतीय खाने में इस्तमाल होते है।
सरसों(Sarson) | Mustard Seeds- One of the common spices in Hindi
दिखने में सरसों के दाने बहुत ही छोटे होते है और इनका रंग काला, भूरा जैसे होता है। हमेशा पकवानों को बढ़िया स्वाद देने के लिए सरसों को गर्म तेल या घी में डाला जाता है। पकने के बाद इनका थोड़ा तीखा, कढीपत्ता जैसे स्वाद आता है जो खाने को बढ़िया या स्वाद देता है।
आमतौर पर, बाजार में तीन प्रकार की सरसों उपलब्ध हो जाती है जैसे कि सफेद सरसों, काली सरसों और भूरी सरसों। हालांकि, भारत में सबसे ज्यादा काली और भूरी सरसों का ही उपयोग किया जाता है। आपको बता दे तो सफेद सरसों में काली या भूरी सरसों की तुलना में हल्का तीखा स्वाद होता है।
सरसों का इस्तेमाल सिर्फ तड़के में नहीं किया जाता, बल्कि इससे तेल भी बनाया जाता है। खासकर उत्तर भारत में तड़के के लिए सरसों के तेल का ही सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है। सिर्फ यही नहीं, सरसों का प्रयोग अचार बनाने में भी किया जाता हैं।
जीरा (Jeera) | Cumin- Indian Spices List in Hindi
सरसों की तरह, जीरे का भी छौक में इस्तमाल किया जाता है। चाहे, वह दाल हो या कोई भी सब्जी, जीरे का इस्तमाल जरूर होता है। ये न सिर्फ साबुत के रूप में बल्कि पीसकर भी इस्तमाल होता है।
आप तो जानते ही होंगे कि जीरा दिखने में बिलकुल सौंफ जैसे होता है जो लगभग नाव के आकार होता है। जीरे का रंग धुँए के रंग जैसा भूरा पीला होता है। और इसके स्वाद की बात करते है तो इसका स्वाद गर्म, हल्का तीखा, मीठा और कड़वा होता है। अगर आप जीरे को भूनते है और इसे पीसकर इस्तमाल करते है तो यह खाने को बहुत ही स्वादिष्ट बनाता है।
अक्सर साबुत जीरे का उपयोग खाना बनाते समय छौक में किया जाता है, तो वही पिसे हुए जीरे का इस्तमाल बाद में किया जा सकता है। ज्यादातर भुने जीरे का उपयोग चाट, करी पाउडर, पिसे हुए मसालों में, और शरबत में किया जाता है।
काली मिर्च (Kali Mirch) | Black Pepper- Indian Spices List in Hindi
काली मिर्च (Kali Mirch), यह एक पुराना मसाला है, जिसे मसालों का राजा कहते है। आपको बता दे तो, भारतीय व्यंजनों में काली मिर्च का इस्तमाल हजारों सालो से किया जा रहा है। संशोधन के अनुसार, काली मिर्च भारत के मालाबार तट की मूल निवासी है। और महत्वपूर्ण रूप से, यह भारतीय मसालों के मिश्रण में एक अहम भूमिका निभाती है।
काली मिर्च दिखने में हरे मटर से भी छोटी, गोल और काले रंग की होती है। हालांकि, सूखने के बाद, इसकी त्वचा सिकुड़ी जाती है और एक पतले, झुर्रिदार काले आवरण में बदल जाती है।
काली मिर्च में पिपेरिन नामक घटक होता है। परिणाम स्वरुप, छोटी सी काली मिर्च तीखी और मसालेदार होती है।सबसे लोकप्रिय, गरम मसाले में काली मिर्च हमेशा मौजूद होती है। सिर्फ यही नहीं, कुछ खास व्यंजनों में, साबुत काली मिर्च को अन्य खड़े मसालों के साथ तड़के में भी इस्तमाल किया जाता है।
धनिया (Dhaniya) | Coriander Seeds-Flavoring Indian Spice Name in Hindi
मसालों(Masale) में खुशबूदार मसालों की बात करते है तो धनिया का नाम भी आता है। अपने मसालेदार, मधुर स्वाद, खट्टे और मिटटी जैसे स्वाद के कारण धनिया खाने में खूब इस्तमाल होती है।अपने स्वाद और खुशबू के कारण धनियां के बीजों का उपयोग भारतीय व्यंजनों में, जैसे की सब्जी, करी, गरम मसाले और अन्य पिसे हुए मसालों में किया जाता है। ज्यादातर धनिया का इस्तमाल ज्यादा मात्रा में पीसकर जीरे के साथ किया जाता है, जिसे धना जीरा पाउडर कहा जाता है। खास बात यह है कि जीरा धना पाउडर में, धनिया जीरे के साथ अच्छे से जुड़ जाती है।
सिर्फ यही नहीं, धनिया के बीजों का इस्तमाल खड़े मसाले के रूप में भी किया जाता है। जब साबुत धनिया को आप धीमी आंच पर भुनते है, तो इनमें से फूलों जैसी सुगंध आती है। हालांकि, जब इसे आप लंबे समय तक रखते है, तो इसकी महक कम हो जाती है।
जायफल और जावित्री (Jaifal and Javitri) | Nutmeg & Mace- Indian Spices List in Hindi
देखा जाए तो जायफल और जावित्री ये दो अलग मसाले है, लेकिन एक ही फल में पाए जाते है। इनकी दिलचस्प बात यह है कि, ये दोनों अपने अपने तरीके से खाने को स्वादिष्ट बनाते है।
जावित्री (Javitri) - Mace
जावित्री जो बिरयानी को जायकेदार बनाती है, वास्तव में, यह जायफल के ऊपर लाल रंग के बड़े-बड़े धागों की जालीनुमा परत होती है। जायफल का बाहरी कवच कठिन होता है इसलिए इसे सूखने के बाद तोड़ा जाता है। इसमें जायफल और जावित्री दोनों तरह के मसाले होते हैं। बाद में, जावित्री को जायफल से अलग किया जाता है और सुखाया जाता है। जब यह सुख जाती है तो यह सुनहरे नारंगी रंग की हो जाती है।जायफल (Jaifal) -Nutmeg
जायफल एक सुगंधित मसाला है, जिसे ज्यादातर मीठे व्यंजनों में इस्तमाल किया जाता है। इसके स्वाद की बात करे तो तेज सुगंध के साथ थोड़ी तीखी होती है। थोड़ी सी मात्रा में कद्दू किसा हुआ जायफल मीठे व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के साथ साथ खुशबूदार भी बनाता है। इसकी खास बात यह है कि, स्वाद और सुगंध लाने के लिए इसे भुनने की जरुरत नहीं होती। लेकिन अगर आप इसे भुनते है तो इसका नाजुक स्वाद कम या तो खराब हो सकता है।
दालचीनी (Dalchini) | Cinnamon- Indian Spices List in Hindi
दालचीनी (Dalchini) वास्तव में, एक पेड़ की भीतरी छाल होती है जिसे सुखाकर इसका उपयोग मसालों के रूप में किया जाता है। खास बात यह है कि, इसका इस्तमाल हजारों सालों से खाने में किया जा रहा है। चाहे, वह गरम मसाले में हो या खड़े मसाले के रूप में इस्तमाल हुई हो, पकवानों को ये अपना स्वाद जरूर जोड़ती है।
दालचीनी के छाल का रंग सुनहरा पीला होता है। लेकिन थोडीसी मात्रा में डाली हुई दालचीनी भी व्यंजनों को लौंग जैसा मसालेदार स्वाद, गर्म सुगंधित और मीठा स्वाद जोड़ती है। ज्यादातर, इसका इस्तमाल खड़े मसाले के रूप में किया जाता है। इसकी महत्वपूर्ण बात हम आपको बताते है कि, पीसी हुई दालचीनी और दालचीनी स्टिक के स्वाद में ज्यादा फरक नहीं होता। इसकी और एक बात है कि, यह मसालेदार और मीठे दोनों तरह के व्यंजनों में इस्तमाल की जाती है।
लौंग (Laung) | Cloves- Indian Spices List in Hindi
लौंग (Laung) और भारतीय व्यंजनों का रिश्ता पुराना है। खासकर बिरयानी, पुलाव जैसे शाही व्यंजनों में यह जरूर इस्तमाल होती है।
देखा जाए तो, ये फूलों की कलिया होती है जिन्हें फूलने से पहिले ही तोडा जाता है और गर्म पानी में धोकर उन्हें अच्छी धुप में सुखाया जाता है। लौंग स्वाद में तीखी तेज, थोडीसी कड़वी और मीठी होती है जो अपने तरीके से खाने को एक खास स्वाद और मसालेदार सुगंध दोनों देती है।
लौंग साबुत ही नहीं, बल्कि अन्य मसालों के साथ पीसकर इस्तेमाल होती है। सिर्फ यही नहीं, लौंग का इस्तेमाल कभी-कभी मीठे व्यंजनों को स्वाद देने के लिए भी किया जाता है।
हल्दी (Haldi) | Turmeric- Indian Spices List in Hindi
हमारे देश में एक भी ऐसा रसोईघर न होगा जहां हल्दी का इस्तमाल न हुआ हो। रोजमर्रा के भारतीय खाने में यह बेहद महत्वपूर्ण है, इसिलिए यह मसाले के डिब्बों में अपना विशेष स्थान रखती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि, हल्दी भारत की मूलनिवासी है, जिसका इस्तमाल हजारों सालों से भारतीय व्यंजनों में किया जा रहा है।
हल्दी खाने को स्वाद ही नहीं देती बल्कि अनोखा रंग भी देती है। हल्दी में करक्यूमिन नामक घटक पाया जाता है, जिसके कारण इसका रंग चमकीला पीला होता है। यह पकवानों को रंग देने के साथ साथ मिट्टी जैसा सुगंध, हल्का तीखा और कड़वा स्वाद देती है।
ज्यादातर हल्दी का इस्तमाल पीसकर ही किया जाता है। असल में, ये एक तरह की जड़े होती है जिन्हें धोकर, उबालकर, सुखाकर पीसा जाता है। यह सांबर मसाला, सब्जी मसाला या बिरयानी मसाला जैसे कुछ स्पाइस मिक्स में भी शामिल होती है।
खाने को स्वाद देने के साथ, यह हमें कई सारे औषधि गुण भी प्रदान करती है। आपको बता दे तो, अपने व्यंजनों को सुनहरा पीला रंग देने के लिए आप महंगे केसर की जगह हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। उदहारण के तौर पर बता दे तो, मेरे घर में चावल के खीर को रंग देने के लिए हमेशा हल्दी का ही इस्तमाल किया जाता है। चुटकी भर हल्दी व्यंजनों को आकर्षक पीला रंग देती है।
जाने यहां : हल्दी खाने के फायदे और नुकसान
तेजपत्ता (Tej Patta) | Bay Leaves- Indian Spices List in Hindi
हमारे घरों में खास मौके पर, त्योहारों पर मिठाइयां के साथ साथ मसालेदार व्यंजन भी बनाएं जाते है। उन्हें स्वाद और सुगंध देने के लिए तड़के में, तेजपत्ते का उपयोग अन्य खड़े मसालों के साथ किया जाता है। तेजपत्ते का ज्यादातर उपयोग बिरयानी, पुलाव जैसे चावल से बने शाही पकवानों अक्सर किया जाता है।
तेज पत्ते आमतौर पर भारतीय व्यंजनों में हरे ताजे, या सूखे इस्तमाल किए जाते हैं, हालांकि परोसने से पहले उन्हें भोजन से हटा दिया जाता है। तेज पत्ते में दालचीनी के पत्तों के समान स्वाद और सुगंध होती है। इसका स्वाद थोड़ा तीखा,तेज और कड़वा होता है। सूखे पत्तों की महक एक फूल की तरह और जड़ी-बूटी की तरह होती है, जिन्हें व्यंजन में डालने से एक अलग ही महक और स्वाद आता है।
मिर्च (Mirch) | Chili most common spice in Indian cuisine
खाने को तीखा, मसालेदार स्वाद देने के लिए मिर्च का इस्तमाल किया जाता है। मसालेदार व्यंजन हो और उसमें मिर्च ना हो ऐसा हो नहीं सकता। इसे इस्तमाल करने के तरीके भी अलग है।
कुछ व्यंजन ताजी मिर्च का उपयोग होता हैं, जबकि अन्य में पाउडर या सूखी लाल मिर्च का होता हैं। दिलचस्प बात यह है कि सूखी और हरी मिर्च दोनों में तीखा स्वाद होता है, लेकिन वे प्रत्येक व्यंजन में एक अलग स्वाद जोड़ते हैं।
जाने यहां : भारतीय मिर्च के प्रकार
महत्वपूर्ण अवसर पर या धार्मिक त्योहारों के दौरान, हमारे देश में कई सारी मिठाइयां बनाई जाती है। और जब मीठे व्यंजन बनाने की बात आती हो तो पहला नाम हरी इलायची का ही आता है।
हरी इलायची (Elaichi) | Green Cardamom - Indian Spices List in Hindi
महत्वपूर्ण अवसर पर या धार्मिक त्योहारों के दौरान, हमारे देश में कई सारी मिठाइयां बनाई जाती है। और जब मीठे व्यंजन बनाने की बात आती हो तो पहला नाम हरी इलायची का ही आता है।
हरी इलायची एक भारतीय सुगंधित मसाला है, जिसे दुनिया के सबसे महंगे मसालों में गिना जाता है। देखा जाए तो, यह एक छोटी हरे रंग की फली होती है जिसके अंदर काले रंग के छोटे छोटे बीज होते है। लेकिन चुटकी भर हरी इलायची मीठे व्यंजनों को खुशबूदार महक और स्वाद दोनों देती है।
बड़ी इलायची (Kali Elaichi) | Big Cardamom - Indian Spices List in Hindi
हमारे देश में विभिन्न प्रकार के व्यंजनो में अलग अलग मसालों का इस्तमाल किया जाता है और इनमें बड़ी इलायची भी शामिल है। इसे मसाला इलायची या काली इलायची भी कहा जाता है।
आपको बता दे तो, बड़ी इलायची सुखाए हुए फल है जो दिखने में हरी इलायची जैसे होते है, लेकिन उनसे बड़े और काले होते है। इनकी उपरी परत काले रंग की, सुखी और सख्त होती है और झुर्रीदार होती है। काली इलायची के फली क अंदर चिपचिपेसे काले रंग के छोटे छोटे बीज होते है जिनकी कपूर जैसी खुशबु होती है।
जहा हरी इलायची स्वाद में खुशबूदार होती है तो वही बड़ी इलायची तीखी सुगंध के साथ धुएँ जैसा स्वाद देती है। पारंपरिक तरीके से सुखाने के कारण इसका स्वाद धुएँ जैसा आता है। सिर्फ एक बड़ी इलायची भी पकवानों को अपना स्वाद जोड़ती है। आपकी पसंदीदा बिरयानी में तो यह जरूर शामिल होती है और अपना अनोखा स्वाद भी जोड़ती है।
पिपली (Pipali) | Long pepper- Indian Spices List in Hindi
भारत में मिर्च आने से पहले मसाले दार व्यंजनों में तीखापन देने के लिए पिपली का इस्तमाल किया जाता था। महत्वपूर्ण बात यह है कि, यह भारत के सबसे पुराने देसी मसालों(desi masala) में से एक है। इतनाही नहीं, पिपली को आयुर्वेद में एक महत्वपूर्ण जड़ी बूटी के रूप में देखा जाता है।पिपली में, अल्कोलाइड पिपराइन घटक पाया जाता है और इसके कारण ही इसमें तीखापन होता है। यह दिखने में लगभग मिर्च जैसी होती है, लेकिन थोड़ी लंबी होती है और इसकी ऊपरी परत खुरदरी होती है।
पिपली जब कच्ची होती है तब उसका रंग मिर्च जैसा हरा और पकने के बाद लाल होता है। हालांकि, पकने से पहले ही पिपली के हरे फल को निकालकर धुप में भूरे रंग होने तक सुखाया जाता है, और बाद में इसका इस्तमाल किया जाता है।
पिपली का भाव ज्यादा होने के कारण इसका उपयोग खाने में कम किया जाता है। लेकिन आज भी भारत के कुछ हिस्सों में सूप, रसम, दाल जैसे व्यंजनों में पिपली का उपयोग किया जाता है।
कलौंजी | Nigella Seeds- Indian Spices List in Hindi
कलौंजी, काले तिल जैसे दिखने वाला ये मसाला अंडाकार त्रिकोनी होता है, और लगभग हर घर के रसोई घर में मौजूद होता है। ज्यादातर कलोंजी का इस्तमाल मसाले के रूप में किया जाता है। हालांकि, इसका इस्तमाल तेल बनाने के लिए भी बनाया जाता है।
कलौंजी को प्याज के बीज के रूप में भी जाना जाता है। कलौंजी के शानदार आकार के कारण इसे व्यंजनों के सजावट के लिए भी इस्तमाल किया जाता है। आपको बता दे तो, उत्तर भारतीय अचार हो या बंगाली पंच फ़ौरन मसाला, इसमें कलौंजी जरूर शामिल होती है। कोई भी पकवान हो अगर इसमें आप कलौंजी भूनकर डालते है तो, उसका स्वाद बढ़ जाता है।
तिल (Til) | Sesame-Indian Spices List in Hindi
अन्य कई पुराने मसालों की तरह ही तिल का इस्तेमाल भी भारत में हजारों सालों से होता आ रहा है। आमतौर पर तिल से खाद्य तेल बनाया जाता है, लेकिन इसका उपयोग मसाले के रूप में भी किया जाता है। तिल के बीज छोटे होते है और ये हमें दो प्रकार में मिल जाते है, काले और सफ़ेद।
सफ़ेद तिल का उपयोग ढोकला, खांडवी, पात्रा, और हांडवो को तड़का देने के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त, महाराष्ट्रा की फेमस मिसल बनाने के लिए इस्तेमाल होनेवाले पिसे मसालें में भी तिल शामिल होते है।
सिर्फ यही नहीं, तिल का धार्मिक पर्वों में भी बड़ा महत्त्व है। मकर संक्रांति के त्यौहार पर तिल के लड्डू बाटे जाते है। इसके अलावा, तिल से बनायीं हुई तिल की चिक्की भी बहुत ही फेमस है।
चक्र फूल | Star Anise-Indian Spices List in Hindi
गहरे भूरे रंग का चक्रफुल मसाला दिखने में सितारे जैसा होता है। यही वजह है कि चक्र फूल को इंग्लिश में Star Anise कहा जाता है। भारत में, चक्र फूल का उपयोग आमतौर पर पुलाव और बिरयानी में खड़े मसाले के रूप में किया जाता है। चक्रफुल का स्वाद तीखा, मुलैठी जैसा सुगंध होता है।
बिरयानी में स्वाद और सुगंध जोड़ने के लिए चावल को चक्रफुल और अन्य मसाले के साथ उबाला जाता है। इतनाही नहीं, सुगंधित और स्वादिष्ट होने के कारण चक्रफुल का गरम मसाला में भी प्रयोग किया जाता है।
दगडफूल | Stone Flower- Indian Spices List in Hindi
दगडफूल यह भी एक भारतीय मसाला है, जिसे भारत में कल्पासी के नाम से भी जाना जाता है। यह मसाला भारत के सभी क्षेत्र में अपने आप ही पत्थर पर, पेड़ की छाल पर उग जाता है।
दगड फूल या कल्पासी पेपर जैसी पतली होती है और जब कच्ची अवस्था में होती है तो इसे स्वाद और सुगंध नहीं होता। हालांकि, सूखे दगड फूल को अगर आप तेल और घी के छौंक में इस्तमाल करते है तो यह कमाल का मिटटी, धुएँ के रंग का स्वाद और सुगंध देता है।
महाराष्ट्र के लोकप्रिय मसाले जैसे की गोडा मसाला, काळा मसाला, मालवणी मसाला, गरम मसाले में दगडफुल जरूर शामिल होता है।
केसर | Saffron- Indian Spices List in Hindi
दुनिया के सबसे महंगे मसाले में से एक है केसर। हमारे देश में केसर का उत्पादन सिर्फ जम्मू और कश्मीर क्षेत्र में होता है। खास बात यह है कि, केसर के उत्पादन करनेवाले देशों में भारत को भी गिना जाता है।
नीले रंग के खुशबूदार फूलों में लाल-नारंगी रंग के तीन मादा भाग होते है, उन्हेंही केसर कहा जाता है। यह स्वाद में थोड़ा कटु होता है, लेकिन खुशबूदार होता है।
आमतौर पर मीठे व्यंजनों में रंग और खुशबू देने के लिए केसर का इस्तेमाल किया जाता है। व्यंजन को चमकीला सुनहरा पीला रंग देने के लिए केसर को दूध या गर्म पानी में मिलाकर डाला जाता है।
महंगे मसालों के सूची में शामिल होने के कारण इसे कम मात्रा में इस्तमाल किया जाता है, और इसकी एक खासियत यह है कि, ये कम मात्रा में व्यंजनों में इस्तेमाल होने के बावजूद भी यह अपना स्वाद और खुशबु दोनों देता है। बिरयानी जैसे कुछ शाही पकवानों में केसर का इस्तेमाल जरूर होता है।
सौंफ | Fennel Seeds- Indian Spices List in Hindi
भारतीय खुशबूदार मसालों में सौंफ का भी समावेश होता है। सौंफ एक सुगंधित और स्वादिष्ट होने के कारण इसका उपयोग अक्सर भारतीय व्यंजनों में किया जाता है।
चमकदार पीले-हरे रंग की सौंफ आकर में थोड़ी जीरे जैसी होती है। साथ ही, इसका स्वाद थोडा तीखा,मीठा, और मुलेठी जैसा होता है। आप इसका इस्तेमाल साबुत और पीसकर दोनों तरीकों से व्यंजनों में कर सकते है।
आमतौर पर सौफ का इस्तेमाल भारतीय पकवानों में तड़का देने के लिए, आचार में , चटनी में और पिसे मसालों में किया जाता है। सौंफ पाचक होने के कारण रेस्टॉरंट में खाना खाने के बाद दी जाती है। सिर्फ यही नहीं, मुखशुद्धि में प्रमुख सामग्री के रूप में भी सौंफ़ का प्रयोग होता है।
अजवाइन (Ajwain) | Carom Seeds- Indian Spices List in Hindi
अजवाइन एक ऐसा मसाला है, जिसका उपयोग औषधीय और पाक दोनों उद्देश्यों के लिए किया जाता है। यह अंडाकार, और छोटे बीज होते हैं जो हल्के भूरे रंग के होते हैं और इसमें कुछ हद तक जीरा और सौंफ का स्वाद होता है।
अजवाइन स्वाद में तीखा, तीक्ष्ण, कड़वा और तेज सुगंधित होता है। खाने में अजवाइन का कम इस्तेमाल होता है क्योंकि इसकी थोड़ी सी मात्रा भी स्वाद पर हावी हो जाती है। स्वाद और तेज सुगंध के कारण, ज्यादातर इनका उपयोग स्नैक्स में स्वाद जोड़ने के लिए किया जाता है।