रागी (Ragi) क्या है? रागी के फायदे और नुकसान,रागी के उपयोग | Meaning of Ragi in Hindi, Ragi Benefits in Hindi (Ragi Ke Fayde)

जानिए यहां यहां रागी क्या होता है?(ragi kya hota hai) रागी (nachani in Hindi) के उपयोग, रागी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में सबकुछ जो आप नहीं जानते। 

ragi in Hindi -ragi kya hota hai

स्वागत है आपका इस नए ब्लॉग पोस्ट में! आज हम आपको एक ऐसे अनाज के बारे में जानकारी देने जा रहे जिसे रागी और मंडुआ के नाम से जाना जाता है। यह अनाज आपके स्वास्थ के लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।  


रागी दुनिया के सबसे पुराने खेतीवाले अनाजों में से एक है और हजारो सालों से भारत में भोजन का मुख्य हिस्सा रहा है। हालांकि, कुछ सालों से इनका स्थान गेहू और चावल ने ले लिया। इसके कारण, रागी का सेवन हमारे देश में कम होते गया।  

रागी को इंग्लिश में Finger Millet कहा जाता है क्योंकि इसका नाम इसके उंगलियों जैसे दिखनेवाले आकार के कारण मिला है।

रागी मुख्य रूप से शुष्क और अर्ध- शुष्क क्षेत्रों में उगाया जाता है, क्योंकि यह एक कठोर फसल है किसी भी मौसम स्थिति या ख़राब मिटटी की उर्वरता में अच्छे से पनप सकती है। इसकी फसल को पोषण सामग्री और लचीलेपन के लिए महत्त्व दिया जाता है।

अन्य अनाजों की जाए, तो रागी पोषण मूल्यों के मामले में बेहतर मानी जाती है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं।  साथ ही, रागी लस मुक्त होती है इसीलिए इसका का सेवन सीलिएक रोगियों के लिए एक अच्छा विकल्प माना जाता है।  

रागी का ज्यादातर इस्तमाल आटे के रूप में किया जाता है, जिससे विभिन्न प्रकार के व्यंजन बनाए जाते है। खाने के अलावा, रागी का इस्तमाल पशुओं के लिए चारे के रूप में और मादक पदार्थों में भी किया जाता है।

इस ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से, हम आपको रागी खाने के फायदे और नुकसान, उपयोग और विभिन्न आहार विकल्पों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप इस पौष्टिक अनाज को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर सकें।   
     
          Table of Contents

रागी क्या होता है? | What is Ragi in Hindi? | Ragi Kya Hota Hai 

रागी (Eleusine coracana L. Gaertn) एक मोटा अनाज है, जो दुनिया के अर्ध शुष्क क्षेत्रों में खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है[1]। इसकी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रागी समुद्र तल से लेकर हिमालय तक किसी भी ऊंचाई पर उगाई जा सकती है, लेकिन यह अच्छी जल निकासी वाली, दोमट मिट्टी में सबसे अच्छी तरह से पनपती है [2]।

भारत में, रागी (ragi millet in Hindi) बहुत ही लोकप्रिय अनाज है, जिसे मंडुआ के नाम से भी जाना जाता है और यह एक प्राचीन मोटे अनाजों में से एक है, जिसका इतिहास लगभग 2300 ईसा पूर्व का है[3]। हालांकि, कुछ वितरण, भाषा विज्ञान और ऐतिहासिक साक्ष्य इंगित करते हैं कि रागी लगभग 5000 साल पहले अफ्रीका में उत्पन्न हुआ था [4]।

पहले रागी को गरीबों की खाद्य फसल के रूप में जाना जाता था[5]। फिर भी, हाल के दिनों में, यह अमीर लोगों में भी अपनी लोकप्रियता हासिल कर रहा है क्योंकि यह अत्यधिक पौष्टिक अनाज है और अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए बेहद फायदेमंद है [6]। यही वजह है कि रागी को हमारे देश में सुपरफूड के तौर पर देखा जाने लगा है।

रागी का शास्त्रीय नाम | Scientific Name of ragi in Hindi

ragi scientific name in Hindi
 रागी का शास्त्रीय नाम - Ragi Scientific Name 

रागी का दूसरा नाम | भारतीय भाषाओं में रागी का नाम | Ragi Meaning in Hindi | Ragi in Hindi name

रागी का वानस्पतिक नाम(Botanical name of ragi in Hindi) एल्युसिन कोरैकाना है  इसे इंग्लिश में Finger Millet  कहा जाता है खास बात ये है कि, हमारे देश में रागी को अन्य नामों से भी जाना जाता है आइए जानते है भारतीय भाषाओं में रागी के अन्य नाम(meaning of ragi in Hindi):  

  • रागी का मराठी में नाम (ragi meaning in Marathi): नाचणी, नागली;
  • रागी का हिंदी में नाम (ragi in Hindi meaning or name): मंडुआ, रागी;
  • रागी का ओरिया में नाम (ragi in Oriya): मंडिया;
  • रागी का कन्नड़ में नाम (ragi meaning in Kannada): रागी;
  • रागी का आसामी में नाम (ragi in Assamee): मरुबा धान;
  • रागी का पंजाबी में नाम(meaning of ragi in Punjabi) : मंढल, मंधुका;
  • रागी का तमिल में नाम (meaning of Ragi in Tamil) : केलवारागु, कयूर, केप्पाई;
  • रागी का तेलगु में नाम (ragi meaning in telugu): रागुलु;
  • रागी का राजस्थानी में नाम (meaning of Ragi in Rajasthani): रागी


रागी का पौधा कैसा होता है?/ रागी की फसल | Plant of Ragi in Hindi | Ragi crop in Hindi 

रागी (एल्युसिन कोरकाना) एक वार्षिक पौधा है जो पोएसी परिवार से संबंधित है और इसकी खेती शुष्क और अर्ध-शुष्क जलवायु में अनाज की फसल के रूप में की जाती है[7]। आइए जानते है कि, रागी का पौधा कैसे होता है?

about ragi plant paudha in hindi
ragi ka paudha

रागी का पौधा (Ragi Crop) एक प्रकार का वार्षिक घास है, जो मजबूत, 170 से.मी तक लंबा हो सकता है। इतना ही नहीं, यह पौधा पतला, सीधा, संकुचित, चमकीला और चिकना होता है और कभी कभी यह शाखाओं में बट जाता है।[8]

ragi plant stem

पौधे का तना संकुचित, अण्डाकारी और हरे रंग का होता है, जो इंटरनोड्स पर खोखला होता है और नोड्स पर ठोस होता है। साथ ही, इसके निचले इंटरनोड्स छोटे होते हैं, जबकि पुष्पक्रम को ले जाने वाले टर्मिनल नोड सबसे लंबे होते हैं।[8]

यदि हम जड़ो की बात करे तो, रागी की जड़े उथली, शाखित रेशेदार होती है जो पौधे की निचली गांठों पर पाई जाती हैं। खासकर जब पौधों को उखाड़ा जाता है, तो अधिकांश जड़ें उखड़ जाती हैं, लेकिन बहुत जल्द नई जड़ें भी विकसित हो जाती हैं।[8]

ragi leaf in hindi

इसके अतिरिक्त, पौधे की पत्तियां हरी होती हैं, जो संकुचित अण्डाकार कल्म के दोनों ओर वैकल्पिक होती हैं। पत्तियां विषम, सरल और संपूर्ण होती हैं। हालांकि, कई अच्छी तरह से विकसित पत्तियां मुड़ी हुई होती है। आपको बता दे तो, पत्ती का ऊपरी भाग चपटा, रेखीय होता है और एक नुकीले बिंदु तक पतला, धारीदार होता है और अक्सर रोमक किनारों के साथ होता है।[8]

ragi flower in hindi

पुष्पगुच्छ अक्सर पौधे के अंत में पैदा होता है और यह 3-20 शाखाओं के मुख्य समूह के नीचे एक या कुछ शाखाओं के साथ शाखित होता है। पुष्पगुच्छ पर एक पक्षी के पैर के पैटर्न में 3 से 20 स्पाइक्स व्यवस्थित होते हैं। ये दिखने में बिलकुल हाथ के उंगलियों जैसे दिखते हैं, इसीलिए इसे इंग्लिश में Finger Millet कहा जाता है।[8]

शीर्ष-घुमावदार में, मुड़ी हुई उंगलियां अधिक लंबी होती हैं, जिसके परिणामस्वरूप वे केंद्रीय खोखले को बनाए रखते हैं। खुले में, उंगलियां सबसे, लंबी होती हैं और बाहर की ओर खुलती हैं, और एक विशिष्ट फ़नल-आकार की उपस्थिति पेश करती हैं। वही, फिस्टी में अंदर की ओर मुड़ी हुई बालियां होती हैं जो अधिक तीव्रता से मुड़ी हुई होती हैं और एक गोल, मुट्ठी जैसी दिखती हैं।[8]

ragi spikes in hindi

पुष्पगुच्छ की शाखाओं के सिरों पर, स्पाइकलेट्स छोटे रेचिस पर पैदा होते हैं। वे अक्सर घुमावदार, भीड़ वाले, 2 से 4 फूल वाले होते है। वे सीसाइल हैं और 2 पंक्तियों में वैकल्पिक से रचिस के एक तरफ से जुड़ी हुई होते हैं। रेचिस पर लगभग 70 स्पाइकलेट्स वैकल्पिक रूप से व्यवस्थित होते हैं, प्रत्येक में 4 से 7 बीज होते हैं।[8]

रागी का अनाज कैसा होता है? | Ragi Seeds in Hindi 

रागी के दाने दिखने में लगभग सरसों के दाने जैसे दिखते हैं वे आकर में छोटे, गोलाकार और चिकने होते हैं  यदि हम इनके रंग की बात करते है तो, वो भूरा, लाल भूरा, काला, नारंगी लाल, बैगनी और सफ़ेद हो सकता है[8]। 

भारत में रागी की फसल कहां उगाई जाती है ? | Ragi producing states in India | Production of ragi in Hindi

रागी एक अत्यंत उत्पादक फसल है, जो विभिन्न कठोर पर्यावरणीय परिस्थितियों में पनप सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, इस पौधे को कम उर्वरता वाली मिट्टी पर उगाया जा सकता है और इसके लिए किसी रासायनिक उर्वरक की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए यह विशाल शुष्क और अर्ध-शुष्क क्षेत्रों के लिए फायदेमंद है[9]।

यदि हमारे देश की बात की जाए तो, प्रमुख रागी (ragi cultivation in India)उगाने वाले राज्यों में कर्नाटक, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड और महाराष्ट्र शामिल हैं[10]। आपको बता दे तो, कर्नाटक रागी का सबसे बड़ा उत्पादक है, जो देश के कुल उत्पादन का लगभग 60% और वैश्विक उत्पादन का लगभग 34% योगदान देता है[2]।

रागी में कौनसे पोषक तत्व पाए जाते है ? | Ragi nutritional Value per 100g in Hindi

ragi nutritional value per 100g

रागी कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का एक पावरहाउस है, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, खनिज और आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है [10]। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि, रागी सभी अनाजों (344 मिलीग्राम/100 ग्राम) में कैल्शियम का सबसे समृद्ध स्रोत है[11]।

इसके अतिरिक्त, रागी में आवश्यक अमीनो एसिड जैसे लाइसिन और मेथिओनिन होते हैं, जिनकी अन्य पौधों के खाद्य पदार्थों में कमी होती है। साथ ही, इसमें थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन और टोकोफेरोल भी होते हैं, जो पानी में घुलनशील और लिपोसोल्युबल विटामिन दोनों होते हैं[12]।


रागी का उपयोग | Uses of Ragi in Hindi | Finger millet uses

हमारे देश में ज्यादातर रागी (ragi)का इस्तमाल खाने में किया जाता है। आपको बता दे तो, रागी का इस्तमाल साबुत, अंकुरित, किण्वित करके और आटे के रूप में किया जाता है।

दरअसल, हमारे देश में Ragi से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते है। उदाहरण के तौर पर बता दे तो, रागी से रोटी, दलिया, इडली, डोसा बनाया जाता है। हालांकि, आजकल रागी का इस्तेमाल बिस्किट, मिल्क शेक, चॉकलेट बाइट्स, और केक बनाने के लिए भी किया जाने लगा है।

हाल ही में किए गए अध्ययन बताते है कि, रागी का सेवन मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसीलिए आजकल डॉक्टर और पोषण विशषज्ञ रागी खाने की सलाह देते है। इतनाही नहीं, आजकल लोग अपना वजन कम करने के लिए भी रागी का सेवन करने लग है।

सिर्फ यही नहीं, देश के कुछ हिस्सों में पारंपरिक तरीके से बच्चे को जन्म देने के बाद स्तनपान कराने वाली महिलाओं को रागी युक्त भोजन दिया जाता है। साथ ही, उच्च पोषण सामग्री के कारण, रागी(Ragi) को दक्षिण भारत में छह महीने और उससे अधिक उम्र के शिशुओं (मुख्य रूप से आयरन और कैल्शियम घटक) के लिए डॉक्टरों द्वारा सुझाया गया आहार है।

हमारे कोकण क्षेत्र में रागी से बननेवाली चीजे या रागी का सत्व (Ragi Satva) दिया जाता है ताकि, माँ के दूध की कमी महसूस न हो और उसे पोषण भी मिले। इसके अलावा, दक्षिण भारत में बच्चे के जन्म के बाद उसके नामकरण के दिन रागी से बने दलिया का भोग लगाया जाता है।

आपको बता दे तो, रागी का इस्तमाल पशुओं के लिए चारे के रूप में भी किया जाता है। क्योंकि यह उनके लिए पौष्टिक माना जाता है।
 

रागी के फायदे क्या होते है? | Benefits of Ragi in Hindi | Ragi Ke Fayde


रागी खाने के फायदे - Health Benefits of ragi in hindi

रागी एक पौष्टिक अनाज है, जो विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसका सेवन बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी उम्र के सभी लोगों के लिए लाभदायक हो सकता है। विशेष रूप से, रागी का सेवन आपके  शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। चलिए आगे जानते है रागी के फायदे (ragi khane ke fayde) हमारे शरीर को कैसे लाभ पहुंचाते है:        

कैल्शियम से भरपूर | Ragi is a good source of calcium in Hindi

जैसा कि इस पोस्ट में पहले बताया गया है कि, रागी कैल्शियम का सबसे अच्छा स्रोत है। वास्तव में देखा जाए तो , इसमें चावल, गेहूं या मक्का से दस गुना अधिक कैल्शियम और दूध से तीन गुना अधिक कैल्शियम होता है। साथ ही, इसमें उच्च मात्रा में लोहा भी होता है [12]।

आपको बता दे तो, कैल्शियम एक खनिज है जो अक्सर स्वस्थ हड्डियों और दांतों से जुड़ा होता है, लेकिन कैल्शियम रक्त के थक्के जमने, मांसपेशियों के संकुचन, हृदय ताल और तंत्रिका कार्य में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है[13]। इसलिए, रागी को अपने संतुलित आहार में शामिल करके आप कैल्शियम के कमी को पूरा कर सकते है।  

वजन कम करने में रागी  के फायदे |  Weight loose Benefits of ragi in Hindi

आज की व्यस्त दुनिया में हम भूख लगने पर फास्ट फूड का सेवन करते हैं। फास्ट फूड में आमतौर पर अधिक कैलोरी और वसा होता है। नतीजतन, एक उच्च कैलोरी और वसा युक्त आहार का अत्यधिक सेवन हमें मोटापे की ओर ले जाता है। मोटापा बढ़ने से हमें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ऐसे में अगर आप वजन कम करने के लिए अच्छे आहार की तलाश कर रहे है तो, आप अपने आहार में रागी को  शामिल कर सकते है, क्योंकि वजन कम करने के लिए रागी फायदेमंद हो सकती है। खासकर रागी आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है[14]।

उच्च फाइबर आहार आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है और यह अधिक भोजन करने की इच्छा को कम करता है, जो अंततः अतिरिक्त कैलोरी खपत को कम करता है [15]। इस प्रकार रागी के फायदे वजन कम करने के लिए हो सकते है।

रागी के फायदे मधुमेह के लिए | Ragi is good for diabetic people in Hindi

हाल ही के वर्षों में, हमारे देश में मधुमेह रोगियों की संख्या में वृद्धि हुई है। हालांकि, कुछ अध्ययन बताते है कि, रागी के सेवन से मधुमेह से काफी हद तक निपटने में मदद मिल सकती है। इसी के ऊपर किए गए एक अध्ययन के अनुसार, उच्च आहार फाइबर और फेनोलिक सामग्री के साथ-साथ कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स रागी को मधुमेह के रोगियों के लिए फायदेमंद बनाता है [16]।

वही, दूसरी ओर एक अन्य अध्ययन से पता चला है कि रागी में मौजूद फाइटोकेमिकल्स पाचन को धीमा कर देते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों में सुधार करने में मदद कर सकते है।[17]  

इसके अलावा, रागी में गेहूं या चावल की तुलना में अधिक फाइबर सामग्री होती है और इसकी ग्लाइसेमिक प्रतिक्रिया भी कम होती है। इसका मतलब है कि, इसमें रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ाने और स्टार्च के अवशोषण की क्षमता कम होती है।[17] इन्हीं कारणों से यह कहना गलत नहीं होगा कि, रागी मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक हो सकती है।

एनीमिया के लिए फायदेमंद | Finger millet may help to combat Anemia in Hindi

अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो Ragi आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। एनीमिया ऐसी स्थिति है, जिसमें आपका रक्त आपके शरीर के बाकी हिस्सों में पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले पाता। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए हमें पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन की आवश्यकता होती है।

हीमोग्लोबिन एक उच्च आयरन सामग्री वाला प्रोटीन है जो रक्त को उसका लाल रंग देने के लिए जिम्मेदार होता है। साथ ही, फेफड़ों से, यह शरीर के बाकी हिस्सों में ऑक्सीजन पहुँचाने के लिए मदद करता है। लेकिन हीमोग्लोबिन बनाने के लिए शरीर को आयरन की जरूरत होती है[18]। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए रागी को आप अपने आहार में शामिल कर सकते है।

एक किए गए अन्य अध्ययन के अनुसार, लोगों के सभी समूहों को एनीमिया को कम करने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए रोजाना रागी का सेवन करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसमें महत्वपूर्ण मात्रा में कार्बनिक लोहा होता है[19]। 

इतना ही नहीं हल्के रक्ताल्पता से पीड़ित किशोरियों के एचबी स्तरों में सुधार लाने के लिए उनके आहार में रागी की पूर्ति की जा सकती है [20]। इस प्रकार, एनीमिया के लिए रागी के फायदे देखे जा सकते है।
 

एंटीऑक्सीडेंट में उच्च | Finger Millet/ Ragi is good source of antioxidants in Hindi

रागी एंटीऑक्सीडेंट का एक अच्छा स्रोत है। रागी महत्वपूर्ण मोटा अनाज (ragi millet in Hindi) हैं जो अन्य अनाजों की तुलना में, उच्च स्तर के फेनोलिक यौगिकों और एंटीऑक्सीडेंट गुणों का प्रदर्शन करती है[21]।

महत्वपूर्ण रूप से, रागी के दानों (seeds of ragi in Hindi) में टैनिन, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनोइड्स सहित विभिन्न फेनोलिक यौगिक होते हैं जो एंटीऑक्सिडेंट के रूप में योगदान करते हैं [22]।

फेनोलिक यौगिकों में एंटीऑक्सिडेंट संपत्ति और मुक्त कट्टरपंथी फोर्जिंग गतिविधि प्रदर्शित होती है जो रागी को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद बनाती है और जैविक ऑक्सीकरण के लिए एक संभावित अवरोधक है जो हृदय संबंधी स्वास्थ्य जोखिम को कम कर सकता है और एक एंटी-एजिंग फूड सप्लीमेंट के रूप में भी कार्य कर सकता है [17]।

इतनाही नहीं, एक अध्ययन बताता है कि, रवि, रावण और औषधा जैसी किस्में एंटीऑक्सीडेंट के अच्छे स्त्रोत हैं। इसलिए, रागी की इन किस्मों का नियमित रूप से सेवन ऑक्सीडेटिव तनाव से जुड़े रोगों को रोकने या प्रबंधित करने में मदद कर सकता है [23]।

रागी खाने के फायदे ह्रदय के स्वास्थ्य के लिए | Ragi Benefit for Heart health in Hindi

बदलती जीवन शैली के कारण आजकल ह्रदय रोग होना आम बात हो गई है। कभी कभी ह्रदय रोग होने के कारण मरीजों की जान जाने का भी खतरा होता है। ऐसी स्थिति में, रागी कुछ हद तक लाभदायक साबित हो सकती है।

रागी में मेथियोनीन, थ्रेओनाइन और लेसिथिन जैसे अमीनो एसिड होते हैं जो लीवर से वसा को हटाने में मदद करते हैं, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं, और साथ ही, वसा के गठन को भी रोकते हैं [17]। इससे ह्रदय रोग में फायदे मिल सकते है।  

हाइपरलिपिडेमिक चूहों पर किए गए अध्ययन के अनुसार, रागी प्लाज्मा ट्राइग्लिसराइड्स को कम करके हृदय रोग को रोक सकता है[24]। इसी तरह रागी के फायदे ह्रदय स्वास्थ के लिए देखे जा सकते है।
 

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए | Ragi can lower cholesterol in Hindi

आपके शरीर की प्रत्येक कोशिका में कोलेस्ट्रॉल, एक मोमी, वसा जैसा पदार्थ होता है। कोलेस्ट्रॉल आपके शरीर को हार्मोन, विटामिन डी और पाचन में सहायता करने वाले पदार्थ बनाने में मदद करता है। इसके बावजूद, यदि आपके रक्त में उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर है, तो यह अन्य पदार्थों के साथ मिलकर प्लाक बना सकता है जो आपकी धमनियों की दीवारों से चिपक जाता है।

नतीजतन, यह आपको कोरोनरी धमनी रोगों की ओर ले जाता है [25]। ऐसे में, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए रागी फायदेमंद हो सकती है। एक अध्ययन बताता है कि रागी में मौजूद आहार फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है [26]।

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद | Ragi Benefits for pregnant and lactating women in Hindi

गर्भवती महिलाओं के लिए रागी पर आधारित आहार चावल और गेहूं से पौष्टिक रूप से बेहतर माना जाता है। 

विशेष रूप से, इसमें उच्च एमाइलेज स्तर भी अच्छा माल्टिंग गुण प्रदान करता है, और यह विटामिन और खनिजों, विशेष रूप से कैल्शियम, लोहा, पोटेशियम और फास्फोरस का एक समृद्ध स्रोत है। इस प्रकार, रागी गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और बच्चों के लिए बहुत ही पौष्टिक भोजन हो सकता है।[27]

इसके अलावा, रागी की उच्च लौह सामग्री भी आम लोहे की कमी वाले एनीमिया वाले समुदायों में रहने वाली गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद हो सकती है[28]। 

सिर्फ यही नहीं, गर्भवती महिलाओं के लिए रागी का सेवन लाभकारी होता है, क्योंकि इससे स्तनपान में सुधार होता है। साथ ही, इसका सेवन बच्चों के विकास को बढ़ावा भी देता है [29]।

हड्डियों के लिए फायदेमंद | Ragi may help to strengthen bone in Hindi

रागी का सेवन हड्डियों के स्वास्थ के लिए लाभदायक हो सकता है। जैसा कि हमने पहले बताया था कि रागी कैल्शियम का एक प्राकृतिक स्त्रोत है। खासकर इसमें मौजूद प्राकृतिक कैल्शियम बढ़ते बच्चों और बुजुर्गों की हड्डियों को मजबूत कर सकता है [30]।

इतना ही नहीं, रागी में कैल्शियम की उच्च सामग्री ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने में भी मदद कर सकती है [31]।ऑस्टियोपोरोसिस एक हड्डी रोग है जो तब विकसित होता है जब अस्थि खनिज घनत्व और हड्डी का द्रव्यमान कम हो जाता है। यह मुख्य रूप से आहार में कैल्शियम की कमी और विटामिन डी की कमी के कारण होता है, जो कैल्शियम अवशोषण में सहायता करता है [32]।

यदि आप पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम नहीं लेते हैं, तो शरीर इसे हड्डियों से ले लेता है, जिससे हड्डियों को नुकसान हो सकता है। यह हड्डियों को कमजोर और पतला बना सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस हो सकता है।[33] इसी तरह हड्डियों के अच्छे स्वास्थ के लिए रागी के फायदेमंद हो सकती है।
 

रागी के फायदे त्वचा स्वास्थ्य के लिए | Ragi Benefits for skin Health in Hindi 

रागी के फायदे की बात करते है तो, इसके फायदे त्वचा के लिए देखें जा सकते हैं। क्योंकि, रागी एंटीऑक्सिडेंट और फेनोलिक्स से भरपूर होती हैं, जो अच्छे स्वास्थ्य, उम्र बढ़ने और मेटाबोलिक सिंड्रोम के प्रमुख पैरामीटर हैं। साथ ही, यह कोलेजन और ग्लाइकेशन के क्रॉस-लिंकिंग को रोकता है जो व्यक्तियों में उम्र बढ़ने के लिए जिम्मेदार हैं [17]।

साथ ही, इसमें एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो त्वचा की उम्र बढ़ने को वापस लाने में मदद करते हैं [34]।

वही, डायबिटिक पशुओं पर किए गए एक अध्ययन के अनुसार रागी खिलाने से ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है और एंटीऑक्सीडेंट की स्थिति में सुधार किया जा सकता है, जिससे त्वचीय घाव भरने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।[35]


रागी खाने के नुकसान | Side Effects of Ragi in Hindi

रागी पोषण मूल्यों से भरपूर होता है फिर भी किसी भी चीज का अति सेवन आपके शरीर लिए हानि पहुंचा सकता है। चलिए देखते है रागी के सेवन से होनेवाले नुकसान के बारे में (Side effects of Ragi)।

1. ज्यादातर मामलों में, सीमित समय के लिए उच्च कैल्शियम का स्तर साइड इफेक्ट का कारण नहीं बनता है। हालांकि, लंबे समय तक बड़ी मात्रा में कैल्शियम लेने से कुछ लोगों में गुर्दे की पथरी का खतरा बढ़ सकता है। [36]

2 . रागी में उच्च मात्रा में फाइबर होता है [37]। जब आप कम समय में बड़ी मात्रा में फाइबर का सेवन करते हैं, तो आपको आंतों में गैस (पेट फूलना), सूजन और पेट में ऐंठन का अनुभव हो सकता है[38]।

रागी के बारे में अन्य जानकारी | Other Information about Finger Millet/Ragi in Hindi

दोस्तों आपने इस पोस्ट में  रागी  क्या होता है? रागी के उपयोग, रागी खाने के फायदे और नुकसान के बारे में अच्छे से जान लिया होगा आइए जानते है रागी के बारे में अन्य जानकारी:  

रागी का आटा क्या होता है? | Ragi Ka Ata | Ragi Flour in Hindi

रागी का आटा जिसे इंग्लिश में Ragi Flour कहा जाता है उसे रागी के दानों को पीसकर बनाया जाता है  रागी के आटे को बनाने के लिए, रागी के दानों को साफ करके सुखाया जाता है और फिर पीसकर महीन पाउडर बनाया जाता है  आपको बता दे तो, रागी ग्लूटेन मुक्त होती है इसीलिए इससे बना आटा भी ग्लूटेन मुक्त होता है यह एक पौष्टिक आटे का विकल्प है क्योंकि इसमें कार्बोहायड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, विटामिन और खनिज होते है  

रागी के आटे का उपयोग विभिन्न पाक तैयारियों में किया जाता है  इसका उपयोग अन्य व्यंजनों जैसे कि रोटियां, इडली, डोसा, लड्डू और कुकीज बनाने के लिए किया जाता है  जब स्वास्थ लाभ की बात आती है तो रागी का आटा कैल्शियम से भरपूर होता है और यह रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है  साथ ही, यह पाचन में सुधार करता है और वजन नियंत्रण में भी सहायता करता है             
    

रागी का चयन कैसे करे? | How to choose Ragi in Hindi? 

रागी चुनते समय हमेशा नीचे दिए गए चीजों का हमेशा ध्यान रखें  

  • रागी चुने जो फ्रेश हो और किसी भी कीड़े या मिटटी से मुक्त हो।
  • अच्छी गुणवत्ता वाली रागी चुनते समय इसका ध्यान जरूर रखे कि वो मलिनीकरण या धब्बेदार न हो  
  • रागी चुनते समय, उसके गंध की भी जाँच जरूर करे, जो  यह संकेत देता है कि रागी बासी हो गई है या ख़राब हुई है।
  • अगर आप पैक की हुई रागी ले रहे तो ये सुंनिश्चित करे कि वो हालही में निर्माण और पैकिंग की हुई है  साथ ही यह भी देखे कि रागी के पैकिंग में किसी भी तरह का छेद न हो और वो ठीक से पैक की हुई हो  
  •  कुछ दुकानदार मिलावट वाली और ख़राब गुणवत्ता वाली रागी बेचते है  इससे बचने के लिए हमेशा सही ब्रांड का ही चुनाव करे ।  ब्रांड का चुनाव करते समय ये भी देखे वो जैविक तरीके से उगाई गई रागी बेच रहा है और जिनके पास प्रमाणिकता के लिए अन्य प्रमाणपत्र हो 
ऊपर दिए युक्तियों का पालन करके आप अच्छी गुणवत्ता वाली, पोषण से भरपूर रागी खरीद सकते है

रागी को स्टोर कैसे करे? | How to store Ragi in Hindi?

अगर आप रागी(Nachani in Hindi) को लंबे समय के लिए रखना चाहते है तो नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते है 

  • पहली बात यह है कि अगर लंबे समय के लिए रागी का भंडारण करना चाहते है तो यह सुनिच्छित जरूर करे कि रागी साफ, सुथरी और अच्छी गुणवत्ता वाली हो  भंडारण करने से पहले उसमे पाए जाने वाले छोटे छोटे खड़े और अशुद्धियों को हटा दे और एक दिन के लिए धुप में या हवा में सूखने के लिए  एक साफ और सुथरी जगह पर रख दे 
  • रागी को हमेशा एयर टाइट कंटेनर में रखें और इसके पहले ये जांच ले की कंटेनर पहले से साफ और सुथरा हो।
  • रागी को रखा हुआ कंटेनर हमेशा ठंडी, सुखी जगह पर धूप, नमी और गर्मी से दूर रखे  साथ ही, इसे किसी भी महकवाले खाद्यपदार्थों से दूर रखे 
  • रागी को कम मात्रा में स्टोर करना सबसे अच्छा होता है, क्योंकि एक बार खोलने के बाद यह जल्दी से बासी हो सकता है  इससे आवश्यकतानुसार उपयोग करना भी आसान हो जाएगा 
  • हमेशा समय समय पर रागी को  जांच ले  अगर आपको रागी के ख़राब होने के संकेत मिल है जैसे कि फफूंदी,  बासी गंध तो तुरंत उसे निकाल दे 

ऊपर दिए गए चरणों का पालन करके आप लंबे समय के लिए रागी को स्टोर कर सकते है 

रागी कैसे खाएं? | How to eat Ragi in Hindi? 

रागी का उपयोग करके आप कई तरह के व्यंजन बना सकते है। आइए जानते है कि रागी का उपयोग करके क्या क्या बनाया जा सकता है। ज्यादातर लोग रागी से रोटी बनाते है, लेकिन इससे आप दलिया, इडली, नूडल्स, मुद्दे, डोसा, या केरला में बनाए जानेवाला पुट्टु भी बना सकते है।

हमारे कोकण क्षेत्र में पारंपरिक रूप से रागी से अम्बिल बनायीं जाती है जो बहुत ही पौष्टिक और स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने के लिए रागी के आटे को पानी या छास में रातभर भिगोया जाता है। बाद में, उसे पानी में अच्छे से उबालकर, ठंडा करके लिया जाता है। खासकर यह पेय गर्मियों में लिया जाता है। हालांकि आप इसे दूध के साथ भी बना सकते है और इसमें सूखे मेवे डालकर इसका आनंद ले सकते है ।

इतनाही नहीं, आप रागी से बिस्किट्स, लड्डू, शेव, चकली जैसे स्नैक्स बना सकते है। ये सारी चीजे अस्वस्थ स्नैक्स के लिए एक अच्छा विकल्प बन सकती है।

 

रागी के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल(FAQs)

रागी का हिंदी नाम क्या है? | What is ragi name in Hindi?
हमारे देश में रागी को अलग अलग नामों से जाना जाता है रागी को हिंदी में मंडुआ (Ragi Meaning in Hindi) भी कहा जाता है

रागी से क्या बनता है? | What is made of ragi in Hindi?
रागी से देश में अनेक तरह के व्यंजन बनाए जाते है जैसे की रागी से रोटी, इडली, डोसा, आम्बील, इडियाप्पम, रागी के मुद्दे, रागी का पुट्टु आदि।  लेकिन आजकल रागी से बिस्कीट, केक, शेव , रागी के फ्लेक्स बनाया जाता है

रागी के बीज कैसे होते हैं? | What do Ragi seeds look like in Hindi?
रागी के बीज सरसों के दाने जैसे और दिखने में लाल, भूरे रंग के होते है

रागी को उत्तर भारत में क्या कहते हैं?
रागी को उत्तर भारत में मंडुआ या नाचनी कहा जाता है 

रागी और बाजरा में अंतर क्या है? | Difference between bajra and ragi in Hindi?
बाजरा (Bajra) और (Ragi) रागी दोनों भारत में प्रमुख अनाज है जिन्हें मिलेटस के श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, ये दोनों अनाज पोषण, गुण और उपयोग के मामले में थोड़े भिन्न होते है।

बाजरा यानी पर्ल मिलेट एक बड़ा दानेदार अनाज है। यह अधिकतर गेहू और चावल के बदले में इस्तेमाल किया जाता है। पोषण की बात की जाए तो इसमें उच्च मात्रा में कार्बोहायड्रेट, प्रोटीन, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, खनिज जैसे कि कैल्शियम, मैग्नीशियम, और आयरन मौजूद होते है। ज्यादातर लोग बाजरे से रोटी, दलीय,रवा, डोसा, इडली और खिचड़ी बना देते है।

रागी की बात करे तो इसके दाने बाजरे के दानों से छोटे होते है जो भूरे या काले होते है। रागी कैल्शियम से भरपूर होता है और इसमें ग्लूटेन नहीं होता। जिन लोगों गेहूं से अलेर्जी है उनकेलिए रागी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। रागी के आटे से आप के तरह के व्यंजन बना सकते है जैसे कि रोटी, डोसा, इडली, पुट्टु आदि ।     
     
रागी फ्लोर को हिंदी में क्या बोलते हैं? | What is ragi flour called in Hindi?
रागी फ्लोर(ragi flour) को रागी का आटा बोला जाता है और इससे आप रोटी, लड्डू, डोसा, इडली बना सकते है

रागी का क्या भाव है? | Price of Ragi in Hindi  
आजकल लोग रागी के पोषण मूल्यों से जागरूक हो रहे है और सेवन करने लगे है। मेरे गांव में रागी प्रति किलो 40 रुपये या 60 रुपये भाव से मिलती है। हालांकि, बाजार में आपको इससे भी महँगी मिल सकती है।

उम्मींद करती हूँ कि आपने इस पोस्ट में आपने रागी क्या है(what is ragi in Hindi)? रागी के फायदे और नुकसान के बारे में जान लिया होगा। अंत में आपको बताना चाहेंगे रागी एक प्राचीन फसल है जिसमे महत्वपूर्ण पोषण लाभ और खेती का एक लंबा इतिहास रहा है। यह लाखों लोगों के लिए एक महत्वपुर्ण खाद्य स्त्रोत बना हुआ है, जो खाद्य सुरक्षा, पोषण और टिकाऊ कृषि में योगदान देता है। अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी तो अपने दोस्तों से जरूर शेयर करे।
 

(अस्वीकरण: इस पोस्ट में दी गई जानकारी और सूचनाए सामान्य उद्देश्य के लिए हैं और ये किसी भी चिकित्सा का विकल्प नहीं है। किसी भी अधिक जानकारी के लिए अपने अनुभवी चिकस्तक या किसी विशेषयज्ञ की सलाह जरूर ले। ये वेबसाइट इस जानकारी के लिए किसी भी तरह की जिम्मेदारी के लिए दावा नहीं करती।)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !